जटराज विवाद सुलझा: ग्रामवासियों की सहमति से 12 संपत्तियों का सर्वे पूरा

कोरबा। कटघोरा में 30 अक्टूबर को हुई त्रिपक्षीय वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रशासन, एसईसीएल प्रबंधन और ग्राम जटराज के निवासियों के बीच बसाहट, रोजगार व मुआवजा जैसे प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा के बाद ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से परिसंपत्ति सर्वे की अनुमति दे दी।

इसके बाद 3 नवंबर को ग्रामवासियों की उपस्थिति में 12 संपत्तियों का सर्वे सुचारु रूप से पूरा किया गया। राजस्व विभाग और एसईसीएल की संयुक्त टीम ने यह कार्य संपन्न किया।

मौके पर तहसीलदार दर्री सुश्री प्रियंका चंद्रा, तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा तथा एल एंड आर अधिकारी नवीन चंद्रा अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे।