प्रियदर्शिनी सोनी और गोयल सिंह सहित कई अधिकारी स्थानांतरित
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय ने नगरीय निकायों में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल से कोरबा जिला भी प्रभावित हुआ है, जहां विभिन्न नगरीय निकायों के अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है, वहीं अन्य जिलों से कोरबा में नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इसके अतिरिक्त, 6 अपचारी लोकसेवकों को बहाल कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार, कोरबा नगर निगम में कार्यपालन अभियंता सुरेश बरुआ को प्रभारी अधीक्षक अभियंता के रूप में पदस्थ किया गया है। नगर पालिका परिषद दीपका से उप अभियंता विद्यानंद मधुकर यादव को मुंगेली, प्रियदर्शिनी सोनी को रायपुर नगर निगम, और गोयल सिंह विमल को जगदलपुर नगर निगम स्थानांतरित किया गया है। बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद से सहायक राजस्व निरीक्षक गिरीश कुमार साहू को डोंगरगढ़ और अजीत सिंह क्षत्रिय को सरगांव नगर पंचायत भेजा गया है।
वहीं, अन्य जिलों से कोरबा में पदस्थापनाएं भी की गई हैं। रायपुर नगर निगम से वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक रवि कुमार लवनिया, जांजगीर-नैला से उप अभियंता डी. नारायण आदित्य, बिलासपुर से उप अभियंता मनीष यादव, रायपुर से सहायक अभियंता रुचि साहू, भिलाई से स्टेनोग्राफर संजय शर्मा, बैकुंठपुर से राजस्व उप निरीक्षक मनोज कुमार साहू और कोरबा से सहायक राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार अग्रवाल को विभिन्न नगरीय निकायों में स्थानांतरित किया गया है।
यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, जिससे नगरीय प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।




Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















