कोरबा। छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव के अंतर्गत कोरबा के इंदिरा स्टेडियम, टी.पी नगर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिरकत की। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया और बाल विवाह निषेध के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई।


अपने उद्बोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का संकल्प है कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान मिले, साथ ही महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर समाज की रीढ़ बनें। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं के लाभ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की बात भी कही।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजनाएँ महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के साथ समाज की दिशा तय कर रही हैं।
सम्मेलन में उल्लेखनीय कार्य करने वाली माताओं और बहनों को सम्मानित किया गया, साथ ही जिले के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत,पार्षद नरेंद्र देवांगन, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















