कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने जेसी सप्ताह के दूसरे दिन श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में लाइफ स्किल्स और जे.सी. ओरिएंटेशन पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सकारात्मक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और करियर मार्गदर्शन के साथ-साथ जेसीआई के उद्देश्यों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में प्रख्यात व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षिका कु. शालू चौधरी ने छात्राओं को विभिन्न लाइफ स्किल्स की जानकारी दी, जबकि जेसीआई जोन-9 के उपाध्यक्ष जेसी आशीष भूटानी ने जेसीआई के उद्देश्यों और आस्थाओं पर प्रकाश डाला। जेसीआई एक वैश्विक संगठन है, जो व्यक्तित्व विकास और प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है। इस कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और इसका लाभ उठाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन और विशिष्ट अतिथि जेसीआई के पूर्व-अध्यक्ष सजन अग्रवाल उपस्थित रहे।
इसके अलावा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, जेसीआई से आनंद रैकवार, उत्कर्ष अग्रवाल, अध्यक्ष सीए अभिषेक अग्रवाल, अंश अग्रवाल, सीए अंकित गोयल, आयुष अग्रवाल, हर्ष गुप्ता, कपिल विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए मोरध्वज गर्ग ने की, और अंत में धन्यवाद प्रस्ताव जेसीआई के सचिव सीए अंकित अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















