जांजगीर-चाम्पा/बलौदा। थाना बलौदा क्षेत्र में बीती रात ट्रक ड्राइवरों के साथ लूट की बड़ी वारदात हुई। घटना 30 अगस्त की रात करीब 3 बजे ग्राम खिसोरा के पास आमोस फैशन कपड़ा दुकान के सामने हुई, जब ट्रेलर चालक दीपक बरेठ (निवासी नाका नवलपुर, थाना उरगा, जिला कोरबा) अपने वाहन का टायर चेक करने के लिए रुका था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए दीपक से मारपीट कर उसका वीवो कंपनी का मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने चाकू से वार किया, जिससे दीपक के दाहिने गाल में चोट लगी।
इसके बाद तीनों लुटेरे साथी चालक शिव प्रकाश पांडेय (ट्रेलर क्रमांक CG 04 NX 6794) से भी गाली-गलौच कर उसके जेब में रखे 3,000 रुपये, ओप्पो मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस लूटकर बलौदा-बिलासपुर रोड की ओर भाग निकले।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 353/2025 धारा 296, 115(2), 309(6), 3(5) भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी:
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल इनपुट के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी कलेस्वर उर्फ सोनू लास्कर (21 वर्ष), निवासी ग्राम हिडाडीह, थाना सीपत, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर लूट की रकम में से 500 रुपये, एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, गिरीश कश्यप, माखन साहू, शहबाज खान, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा तथा बलौदा थाने से प्रधान आरक्षक गजाधर पटनावर, आरक्षक ईश्वरी राठौर शामिल रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















