रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा।  जिले के मानिकपुर क्षेत्र में बुधवार की शाम टी-लाइन के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मानिकपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए व्हाट्सएप ग्रुपों और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराई है। पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मानिकपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस युवक को पहचानता हो या इससे संबंधित कोई जानकारी रखता हो, तो कृपया तुरंत मानिकपुर पुलिस को मोबाइल नंबर 73892 60055 पर सूचित करें।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इस घटना के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।