कोरबा। गेरवाघाट-तुलसीनगर में गौरव युवा मंडल समिति द्वारा संचालित अशासकीय कौशिल उच्चतर माध्यमिक स्कूल के खिलाफ प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल के खिलाफ शिकायतों के बाद 16 अप्रैल 2025 को प्राचार्य अरुण कौशिल को विद्यालय संचालन से संबंधित मान्यता के दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया था।
निर्देशों की अवहेलना पर स्कूल का संचालन बंद करने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके अतिरिक्त, 27 जून 2025 को प्राचार्य को वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक की दाखिल-खारिज पंजी और पाठ्कान पंजी जांच के लिए प्रस्तुत करने का पत्र जारी किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और इसकी जानकारी उच्च कार्यालय को दी गई है। प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है, और नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677