कोरबा।दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी फेस-1 की सामान्य बैठक कोसाबाड़ी दशहरा मैदान स्थित पूजा कार्यालय में रखी गयी।
इस बैठक में वर्ष 2024 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया एवं वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से विवेक पांडेय पुन: अध्यक्ष चुने गए हैं। साथ ही उन्हें पूजा समिति की नवीन कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
बैठक में समिति के संरक्षक अशोक तिवारी, सीएस ठाकुर, विवेक पांडेय, रामनरेश दुबे, केएम बाबू, रामकुमार साहू, गोरे लाल राठौर, रूपेश शर्मा, अंकित तिवारी, अमित पटेल, पवन सिन्हा समेत बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677