रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने खनिज साधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक के ग्राम जवाली निवासी महिपाल सिंह कंवर को एडिशनल डायरेक्टर माइनिंग नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन के अवर सचिव एम. चंद्रशेखर द्वारा 29 जुलाई 2025 को आदेश जारी किया गया। कंवर अगले 4 से 5 वर्षों तक इस पद पर अपनी सेवाएं दे सकते हैं, जिससे वे इस पद पर सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले अधिकारी बनने की राह पर हैं।
महिपाल सिंह कंवर ने अपनी प्रशासनिक यात्रा 1994-95 में अविभाजित मध्यप्रदेश के सरगुजा जिले से शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने रीवा, बैतूल, दुर्ग, कोरबा, और रायपुर जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिलों में अपनी कार्यकुशलता से विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी सरल, सहज, और सख्त प्रशासनिक छवि उन्हें एक असाधारण अधिकारी बनाती है।
कंवर को एक मिलनसार और सम्मानजनक अधिकारी के रूप में जाना जाता है, जो हमेशा मुस्कुराहट के साथ लोगों से संवाद करते हैं और जटिल समस्याओं का समाधान शांतिपूर्वक निकालते हैं। वे विभागीय अधिकारियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हैं, लेकिन गलत कार्यों के प्रति उनकी सख्ती जगजाहिर है। विभाग में पारदर्शिता और नियम-कानून के पालन पर उनका विशेष जोर रहता है।
महिपाल सिंह कंवर की इस नियुक्ति से खनिज साधन विभाग में पारदर्शी और कुशल प्रशासन की उम्मीद बढ़ी है। उनकी नियुक्ति को लेकर विभाग और स्थानीय समुदाय में उत्साह का माहौल है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677