रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया है।
इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जयप्रकाश बढ़ई को उप सेनानी, 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर से एसीबी रायपुर में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) प्रभात पटेल को एसडीओपी खरसिया, रायगढ़ से और निरीक्षक नवीन देवागंन को जिला बिलासपुर से एसीबी रायपुर में पदस्थ किया गया है।
यह कदम भ्रष्टाचार निरोधक इकाई को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677