एल्युमिनियम कप हॉकी टूर्नामेंट शुरू, श्रम मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में हुआ आयोजन

कोरबा। स्पोर्ट्स काम्पलेक्स बालकोनगर में राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा शुरू हो गई। जिला हॉकी संघ इसका आयोजक है। श्रम, उद्योग व वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि कोरबा में हॉकी के लिए बेहतर खेल मैदान और सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। आने वाले दिनों में कोरबा में राष्ट्रीय स्पर्धा कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी।


छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के मार्गदर्शन में आयोजित स्पर्धा में बिलासपुर, जशपुर, रायगढ़, लैलूंगा, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा सहित कोरबा व अन्य जिलों की भागीदारी हो रही है। खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर व हॉकी स्टिक चलाकर मंत्री ने स्पर्धा का शुभारंभ किया।

शुभारंभ मैच खेलने उतरी टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल देखने के लिए हॉकी प्रेमियों की उपस्थिति यहां रही। 18 से 20 अप्रैल तक तीन दिवस चलने वाले स्पर्धा में आमंत्रित खिलाडिय़ों के लिए आवास, खेल मैदान, भोजन सहित सभी व्यवस्था के लिए समन्वय किया गया है।

शुभारंभ अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटनवार, मंडल अध्यक्ष डिलेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र दुबे, शिव बालक तोमर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना रुनिझा, पार्षद मंगल बन्दे, हेमलता निर्मलकर, टेनू प्रसाद, धीरज झा, रश्मि रंजन कश्यप, क्रीड़ाधिकारी आर के टंडन, आर के साहू, रविन्द्र साहू सहित अतिथियों का जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने स्मृति भेंट व पुष्पाहार से स्वागत किया।

आयोजन में संघ के पदाधिकारी तारीक कुरैशी, गोपाल महंत, धनराज निर्मलकर, प्रताप चंदन मौर्य, प्रभात सिंह, दुर्गेश नेताम, महेश चन्द्रा योगदान दे रहे हैं।