नोडल अधिकारी व शाखा प्रबंधक का किया सम्मान

कोरबा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का नववर्ष सम्मेलन समारोह बिलासपुर में हुआ। जिसमें अधिकारी कर्मचारियों के साथ भी प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया।

जिला सहकारी बैंक कोरबा के नोडल अधिकारी सुशील जोशी और शाखा प्रबंधक जमनीपाली नेहा पांडे को बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भागवत यादव, पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर दुबे ने सम्मानित किया।

उसके साथ ही जोशी के पुत्र संस्कार जोशी भी सम्मानित हुए। बैंक के सीईओ सोनी ने सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कर्मचारी संघ की ओर से यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। इसके अलावा अधिकारी कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों को भी सम्मानित किया गया।