कोरबा। राजपूत क्षत्रिय समाज कोरबा का सामाजिक चुनाव महाराणा प्रताप सभा भवन राम जानकी मंदिर परिसर बुधवारी में तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए सपन्न हुआ। ठाकुर अवधेश सिंह को समाज का पुन: अध्यक्ष चुना गया।
अवधेश सिंह ने समाज के लिए अनेकों कार्य किये हैं। राजपूत क्षत्रिय समाज में अच्छी पकड़ भी रखते है। निर्वाचित होते ही उन्होंने समाज के सभी कार्यों को बिना पक्षपात, द्वेष के करने व समाज को आगे बढऩे के लिए शपथ ली।
वहीं आगामी सत्र 2024-27 के लिए निर्वाचित पदाधिकारी में उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बच्चू सिंह, सह सचिव छन्नू सिंह, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह व प्रमेश सिंह चंदेल को चुना गया
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















