सियान सदन पुरानी बस्ती के सदस्यों का हुआ दीपावली सेलिब्रेशन, लिया पर्यावरण को बचाने पेड़ लगाने का निर्णय

कोरबा। शुक्रवार को दीपावली मिलन का आयोजन कर सियान सदन के सदस्यों ने सेलिब्रेशन किया, एक दूसरे दीप पर्व की बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया।

पुरानी बस्ती स्थित सियान सदन के वरिष्ठ सदस्य मुरीतराम साहू की ओर से निहारिका क्षेत्र स्थित अपने प्रतिष्ठान में दीपावली मिलन का आयोजन किया गया।

सियान सदन पुरानी बस्ती से जुड़े सदस्यों इस सेलिब्रेशन का भरपूर आनंद उठाया। सभी ने एक दूसरे को दीपावाली की शुभकामनाएं भी दी और स्वल्पाहार किया।


दीपावली मिलन समारोह में शहर से संबंधित गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि पर्यावरण को बचाने अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम सियान सदन पुरानी बस्ती की ओर से चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत सभी सदस्य अपने आस पास के क्षेत्रों से करेंगे और आमजनो को भी इस कार्यक्रम से जोड़ेंगे।

पुरानी बस्ती सियान सदन के वरिष्ठ सदस्य मुरितराम साहू ने इस मौके पर कहा कि सियान सदन की बदौलत आज हम सब पुराने साथी यहां एकत्रित हुए हैं।

निश्चित ही पार्षद धरम निर्मले की सियान सदन पुरानी बस्ती में निगम से उपलब्ध कराने की सराहनीय और अहम भूमिका रही हैं।

यह सदन प्रति दिन हमारे उठने बैठने और मनोरंजन का सहारा बन गया हैं। पुराने व नए साथी से सदन में मेल मुलाकात नई उर्जा का संचार करता है।