24 को सामूहिक अवकाश लेकर शिक्षक करेंगे धरना-प्रदर्शन
कोरबा। उक्त आंदोलन को सफल बनाने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा का बैठक आयोजित किया गया। प्रदेश में शिक्षकों के चार बड़े संघ एक होकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है।
इसके बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग सामूहिक अवकाश लेकर अपने जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर रैली निकाल कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
बैठक में शिक्षक मोर्चा के मांगों के सम्बंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने कहा कि प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना आवश्यक है, इससे शिक्षकों के क्रमोन्नति, वेतन विसंगति, पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन, 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन की मांग पूरी होगी, लंबित मँहगाई भत्ता व देय तिथि से मंहगाई भत्ता की एरियर्स राशि की मांग पर चर्चा की गयी।
24 अक्टूबर को जिले के शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर धरना स्थल तानसेन चौक में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे एवं 3 बजे रैली निकाल कर माननीय कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
बैठक में प्रमोद सिंह राजपूत, मनोज चौबे, नरेंद्र चंद्रा,राजेंद्र नायक, प्रदीप जायसवाल, बुद्धेश्वर सोनवानी, सत्य प्रकाश खांडेकर, राधे मोहन तिवारी, ओमप्रकाश खांडे, बाबूलाल बरेठ, महेंद्र कुमार निषाद, संतोष कुमार यादव, नागेंद्र मरावी, नंदकिशोर साहू, शिशुपाल सिंह प्रभाकर,बहोरिक लाल सांडे, नेमीन जायसवाल, रवि चंद्रा, रमेश कुमार जांगड़े, सुरेश कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















