गोकशी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा-लेमरू। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लामपहाड़ में कल रविवार को गाय काटकर लगभग 40 से 50 लोगों में मांस बांटे जाने की सनसनीखेज खबर के मध्य पुलिस ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई को पुलिस के अधिकारियों द्वारा संवेदनशील बताते हुए सार्वजनिक करने से परहेज किया जा रहा है।

लेमरू थाना में अपराध क्रमांक 66/24 पर धारा 11 (1) (द्य)-पीआरई, 4-एलसीजी के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। एएसपी ने बताया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर 3 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है।

इस मामले और कार्रवाई को पुलिस ने पूरी तरह से गोपनीय रखा है।

गौ रक्षा के कार्य से जुड़े लोगों ने बताया कि बालको व आसपास के एरिया में कुछ विशेष परिवारों के लिए गौ मांस की सप्लाई होती रहती है।