कोरबा । श्री गुजराती समाज द्वारा समाज के भवन में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। विधि-विधान पूर्वक घट स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रतिदिन रास-गरबा की धूम रही।
समाज के युवक-युवतियों सहित महिलाओं में आयोजन के लेकर खासा उत्साह रहा। अष्टमी के दिन हवन पूजन कर समाज के लोगों ने सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
अष्टमी को महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने भाग लिया। नवमी के दिन जलाराम मंदिर परिसर में कन्या भोज कराया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
