सजग कोरबा के तहत सायबर जागरूकता पखवाड़ा आयोजित

कोरबा। एसपी राजेश कुकरेजा के निर्देशन में कोरबा पुलिस द्वारा ऑनलाईन फ्रॉड होने पर सायबर पोर्टल या सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट कराने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।


थाना सिविल लाइन रामपुर एवं सायबर सेल कोरबा पुलिस द्वारा राजेंद्र प्रसाद नगर फेस 01 एवं महाराणा प्रताप नगर के दुर्गा पंडाल में 2500, बांकीमोंगरा में कटाइनार के दुर्गा पंडाल में 150, थाना लेमरू पुलिस द्वारा नकिया में 200 ग्रामिणों, थाना कटघोरा द्वारा कटघोरा के दुर्गा पंडाल में 300 ग्रामीणों व सर्वमंगला पुलिस चौकी द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 70 श्रद्धालुओं को सायबर अवेयरनेस पाम्पलेट वितरण कर बढ़ते साइबर क्राईम के बारे में जानकारी दी गई।

लोगों को बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सुरक्षा एवं प्राईवेसी को ध्यान में रखते हुये सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया में व्यवहार करने के संबंध में सोशल मीडिया में अनजान लोगों को रियल लाईफ में सत्यापन किये बिना उनका फ्रेंडशीप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करे।