कुरूद में एक नाबालिग ने साढ़े 4 साल की मासूम से दुराचार किया। बच्ची को 4 टांके लगे। इसके बावजूद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद 9 अक्टूबर को डीएसपी ने लिखित में सिफारिश पत्र सीएमएचओ को दिया तब बच्ची भर्ती हुई।
इलाज में भी लापरवाही बरती गई। कलेक्टर नम्रता गांधी को इसकी जानकारी दी तब सही इलाज शुरू हुआ। इसके बाद बारी-बारी से डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई। रिश्तेदारों ने बताया कि घटना की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने की बात को लेकर पुलिस अधिकारी धमका रहे हैं।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि बच्ची की मां भी सदमे में है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएमएचओ डॉ. यूएल कौशिक को घटना की जानकारी दी। तब वे अस्पताल पहुंचे और बच्ची का सोनोग्राफी, एक्स-रे करवाया।
कुरूद एसडीओपी डीएसपी रागिनी मिश्रा ने कहा कि पत्र लिखा तब बच्ची को भर्ती किया गया। हालांकि 19 सितंबर को आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















