कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में एक लोनर हाथी ने फिर दस्तक दे दिया है। बीति रात धरमजयगढ़ क्षेत्र से पंहुचे लोनर को आज सुबह रेंज अंतर्गत कलमी टिकरा गांव के जंगल में विचरण करते हुए देखा गया ।
लोनर हाथी के क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट हो गया है। उसके अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर लोनर की निगरानी में जुट गए है। तथा कलमी टिकरा व आसपास के गांव में मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है। क्षेत्र में लोनर हाथी घूूूम रहा है। अत: वे सावधानी बरतने के साथ इससे दूरी बनाए रखे।
उधर कटघोरा वन मंडल के केंदई रेेंज में 39 हाथी लालपुर तथा 8 हाथियो का दल परला क्षेत्र में विचरण रत है। हाथियों के इन दोनों दलो द्वारा खेतो में पहुंचकर उत्पात मचाया गया।
जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियो ने बड़ी मात्रा में फ़सल रौंद दी । हाथियों के द्वारा लगातार उत्पात मचाए जाने और फसल रौंदे जाने से क्षेत्र वासी हलाकान है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
