कोरबा । जिले में एक बार फिर डायल 112 में बच्चे की किलकारी गूंजी है। बांगो थाना क्षेत्र में एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को फोन किया। जिसके बाद डायल 112 की टीम सही समय पर महिला तक पहुंची और फिर महिला ने वाहन में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
बताया गया कि खिलेश्वरी बाई प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी। इसकी सूचना मिलते ही डायल 112 टीम ने त्वरित कार्यवाई करते हुए उक्त पीड़ित महिला को आनन-फानन में परिजनों की मदद से डायल 112 वाहन में बैठाया।
डायल-112 में बैठाकर बेहतर उपचार हेतु पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुए। लेकिन रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ जाने से मितानिन के कहने पर सुरक्षित स्थान देखकर वाहन को रोका गया। इसके बाद मितानिन और महिला के परिजनों की मदद से ईआरव्ही वाहन में ही प्रसूता महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। उक्त महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।
बच्चे के जन्म के बाद डायल 112 की टीम द्वारा जच्चा-बच्चा दोनों को बेहतर उपचार के लिए पोड़ी के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। परिजनों ने 112 टीम की जमकर सराहना करते हुए बहुत आभार व्यक्त भी किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















