कोरबा। सेजेस बांकी मोंगरा में केमिस्ट्री लेक्चरर के पद पर कार्यरत विशेषा वाजपई के मागदर्शन में तैयार किए गए प्रोजेक्ट को राज्य स्तरीय कार्यशाला जगदलपुर में नेशनल के लिए चयनित किया गया है। उनका प्रोजेक्ट लगातार दो वर्ष से नेशनल के लिए चयनित हो रहा है।
उल्लेखित है कि अगस्त 2023 में ही वे संस्था में पदस्थ हुई है। उन्होंने इसका श्रेय डॉक्टर फरहाना अली, कामता प्रसाद जायसवाल, प्राचार्य एस डिंडोरे के मार्गदर्शन,छात्रा मान्या यादव और स्टाफ के सहयोग को दिया है। सुश्री विशेषा नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक दंपति विजय वाजपेई, श्रीमती मधु वाजपई की ज्येष्ठ सुपुत्री है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677