गर्व की बात है कि कुसमुंडा ने विश्व में चौथा स्थान हासिल किया

कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड (एसईसीएल) की कुसमुंडा परियोजना ने कोयला उत्पादन में पूरे भारत में दूसरा एवं विश्व में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। यह हम सब के लिए गर्व की बात है।


उक्ताशय के विचार एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा प्रेम सागर मिश्रा ने कुसमुंडा क्षेत्र प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कुसमुंडा पहुंचने पर महाप्रबंधक राजीव सिंह समेत कुसमुंडा क्षेत्र के एरिया जेसीसी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। सीएमडी डा मिश्रा ने कुसमुंडा क्षेत्र के सभी अधिकारी- कर्मचारियों को इस एतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा की कुसमुंडा क्षेत्र भी नंबर वन होने की प्रबल संभावना है।

साथ ही यह बहुत बड़ा चुनौती का काम है। उन्होंने कहा कि कुसमुंडा सभी चलेंजो पर विजय प्राप्त कर अपना लक्ष्य पर विजय प्राप्त करे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं सभी श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

सीएमडी ने कार्यक्रम के दौरान कर्मियों के पास हाथ मिलाकर उन्हें बधाई देने के साथ ही उनका हौसला-अफज़ाई किया। इस दौरान कर्मियों में उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा और उन्होंने गरमजोशी पूर्ण स्वागत किया।