सेंसर की शक्ति: रेलवे ने छू ली सुरक्षा की नई ऊंचाईं, 12 महत्वपूर्ण रेलवे पुलों पर नई तकनीक का उपयोग

बिलासपुर। नई प्रणाली से यात्रियों की सुरक्षा में भी वृद्धि होगी। रेलवे ट्रैक व पुलों पर बाढ़ का खतरा होने पर तुरंत सूचना मिल जाएगी, जिससे संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का समय मिलेगा। इसके परिणाम स्वरूप, यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। वाटर लेवल मानीटरिंग सिस्टम रेलवे के परिचालन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है, जिससे न केवल संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित होता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी प्राथमिकता में रहती है।


यह प्रणाली रेलवे और यात्रियों दोनों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। बता दें कि पारंपरिक गेज पद्धति से नदियों का जलस्तर मापने में कई चुनौतियां थीं। जैसे त्वरित सूचना प्रदान नहीं कर पाती थी। जलस्तर रीडिंग में त्रुटि की संभावना रहती थी। रेलवे ट्रैक और पुल पर खतरे का आकलन मुश्किल भरा होता था। कई बार बाढ़ का पानी ट्रैक पर आ जाता था, जिससे रेलवे परिचालन बाधित होता था। अब यह चीजें नहीं होंगी।


आधुनिक मानिटरिंग सिस्टम


नई तकनीक से जलस्तर की निगरानी अब आसान हो गई है। इस सिस्टम में लगे सेंसर ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़े होते हैं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित अलर्ट भेजते हैं। नई तकनीक से बाढ़ के संभावित खतरों से समय रहते आगाह करना संभव हो सका है। इससे रेल परिचालन को सुरक्षित बनाना आसान हो गया है।


इस तरह काम करता है यह सिस्टम


01 सेंसर: सेंसर युक्त यह सिस्टम जलस्तर बताने वाले स्केल को लगातार रीड करता है।


02 चिप: इसमें एक चिप लगी होती है, जिसमें संबंधित इंजीनियरों और अधिकारियों के मोबाइल नंबर दर्ज रहते हैं।


03 एसएमएस अलर्ट: जलस्तर खतरे के निशान से बढ़ने या घटने पर यह मशीन स्वतः संबंधित अधिकारियों को एसएमएस भेजती है।

12 पुलों पर यह प्रणाली स्थापित


क्रमांक मंडल स्टेशन नदी रेलवे पुल नंबर


1 बिलासपुर झारसुगुड़ा – ईब ईब नदी 184UP
2 बिलासपुर ईब – ब्रजराजनगर नदी 182UP
3 बिलासपुर भूपदेवपुर – राबर्ट्सन नदी 86UP
4 बिलासपुर कोरबा – गेवरारोड नदी 63DN
5 बिलासपुर नैला – चांपा हसदेव नदी 46DN
6 बिलासपुर जयराम नगर – अकलतरा रेलवे पुल
7 रायपुर दगौरी – निपनिया शिवनाथ नदी 462MID
8 नागपुर रसमड़ा – दुर्ग नदी 348DN
9 नागपुर मुंडीकोटा – तुमसर नदी 116UP
10 नागपुर कन्हान – कामठी नदी 34UP
11 नागपुर वडसा – ब्रम्ह्पुरी नदी 159GCF
12 नागपुर बरगी – ग्वारीघाट नदी 348DN