बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक को जिंदा जलाकर मार डालने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि, किल्लेवाड़ी मंदिर परिसर में युवक पड़ा था, जब लोगों ने उसे इस हालत में पहली बार देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। मंदिर घूमने आए एक युवक-युवती ने सबसे पहले अधजले युवक को देखा और इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मामला महामाया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
खाली बोतल मिली, पेट्रोल भरे होने की आशंका
सूचना मिलते ही युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के मताबिक, युवक का नाम विनय कुमार पिता मनोज कुमार है। वह गुप्ता वार्ड क्रमांक 4 राजहरा का निवासी था। जहां पर युवक का शव पड़ा था, वहां से एक बोतल मिली है, जिसमें पेट्रोल भरे होने की आशंका जताई जा रही है।
युवक-युवती ने सबसे पहले देखा, दी पुलिस को सूचना
पुलिस के मुताबिक, युवक को जले हालत में सबसे पहले मंदिर घूमने आए एक युवक-युवती ने देखा और उन्होंने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को इस बात की जानकारी दी थी। युवक-युवती ने बताया कि, जब उन्होंने देखा तब युवक की सांसें हल्की चल रही थीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
