पेड़, पर्यावरण की धुरी है- बच्चों ने सिखाया*

आज पर्यावरण के असंतुलित होने का प्रमुख कारण पेड़ों की कटाई है। इस विषय पर DAV पब्लिक स्कूल हुडको मे आज बच्चों ने पालकों के समक्ष पर्यावरण संरक्षण के विषय मे मॉडल के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये।

कक्षा 7 की सुश्री पलक ने मॉडल के माध्यम से बताया कि मानव कारखाने लगाने के लिए जंगलों को काटने लगे है। इसके कारण जंगली जानवर अब शहरो मे प्रवेश करने लगे है। इससे भीषण असंतुलन की स्थिति बन रही है। यदि ऐसा चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पेड़ ना के बराबर रह जायेगे और पृथ्वी विनाश के कगार पर होगी। हमे यथा सम्भव पेड़ काटने से बचना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उन्हें बड़ा करना चाहिए।


DAV स्कूल में  प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और बच्चों मे समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है।

पर्यावरण संरक्षण के 15 से अधिक मॉडल  बच्चों के समुह द्वारा अपने मॉडल के माध्यम से  विचार प्रस्तुत किये।