कोरबा-कटघोरा। नगर पालिका परिषद कटघोरा में 26 नवंबर से ‘नगर सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में क्रमवार शिविर आयोजित कर वार्डवासियों की समस्याएं सुनने, शिकायतों के निराकरण और शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन लेने की व्यवस्था की जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने 23 नवंबर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र जारी कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने तथा निर्धारित तिथियों में शिविर आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रम के तहत नगर पालिका की टीम वार्डों में पहुंचकर नागरिकों से सीधे संवाद करेगी। शिविरों में स्थानीय समस्याओं और शिकायतों को सुनने के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों से आवेदन लेने की व्यवस्था रहेगी। इससे वार्डवासियों को नगर पालिका कार्यालय के चक्कर लगाने के बजाय अपने ही क्षेत्र में विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं से संबंधित कार्यों के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा।
शिविरों का वार्डवार कार्यक्रम
26 नवंबर, गुरुवार: वार्ड 07 – सांस्कृतिक मंच महेशपुर
30 नवंबर, सोमवार: वार्ड 08 – दुर्गा पंडाल मंच
03 दिसंबर, गुरुवार: वार्ड 09 – लक्ष्मी के घर एवं लक्ष्मी चाल के पास
07 दिसंबर, सोमवार: वार्ड 10 – पुरानी बस्ती चांदनी चौक
10 दिसंबर, गुरुवार: वार्ड 11 – अमन हसन अली के घर के पास
14 दिसंबर, सोमवार: वार्ड 12 – धर्मशाला स्कूल पारा जुराली
17 दिसंबर, गुरुवार: वार्ड 13 – सांस्कृतिक मंच पटेलपारा
21 दिसंबर, सोमवार: वार्ड 15 – विश्वकर्मा मंच एवं सामुदायिक भवन धरमकांटा के पास
24 दिसंबर, गुरुवार: वार्ड 14 – नवधा चौक मंच
28 दिसंबर, सोमवार: वार्ड 01 – छिर्रा मंच
31 दिसंबर, गुरुवार: वार्ड 02 – सांस्कृतिक मंच पीपल चौक
04 जनवरी 2027, सोमवार: वार्ड 03 – सांस्कृतिक भवन
07 जनवरी 2027, गुरुवार: वार्ड 04 – बाजार मोहल्ला पौनी पसारी एवं कस्तूरबा आवास के पास
11 जनवरी 2027, सोमवार: वार्ड 05 – सांस्कृतिक मंच नवागांव
14 जनवरी 2027, गुरुवार: वार्ड 06 – चंपा गली
नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शिविरों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां करने तथा कार्यक्रम की रूपरेखा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से ‘नगर सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
इस पहल के माध्यम से नगर पालिका प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर वार्ड स्तर पर समस्याओं के समाधान तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
