कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समारोह के दौरान श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के 207 हितग्राहियों को कुल 47 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने हितग्राहियों को चेक प्रदान किए।
योजना के तहत असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना के 155 हितग्राहियों को 31 लाख रुपये, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 7 हितग्राहियों को 7 लाख रुपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के 34 हितग्राहियों को 6.80 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के 11 हितग्राहियों को 2.20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और श्रम विभाग के अधिकारी नीतीश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
