कोरबा।कोरबा राज्योत्सव स्थल पर शासन की विभिन्न योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने इन स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और आम लोगों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली।
महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में अतिथियों ने नन्हे शिशुओं को अन्नप्राशन कराया। वहीं, वन विभाग के स्टॉल में स्थानीय उत्पादों का अवलोकन कर उनके निर्माण और उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी में जिला पंचायत, नगर निगम, पुलिस, समाज कल्याण, आदिम जाति विकास, शिक्षा, क्रेडा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन, जनसंपर्क और उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे। इसके अलावा एसईसीएल, एनटीपीसी और बालको ने भी अपनी गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की।
अतिथियों ने स्टॉलों के माध्यम से विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
