सीमा गोस्वामी बनीं कोरबा चर्चेस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष

कोरबा।कोरबा चर्चेस वेलफेयर एसोसिएशन समिति के तत्वावधान में मसीही समाज की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन सोमवार, 2 नवंबर को निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव में सीमा गोस्वामी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं रेव. जगजीवन टंडन को उपाध्यक्ष, रेव. राजकुमार दान को सचिव और पीटर यीशु को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

निर्वाचन के तहत पा.रेव.डेनियल छत्रिया कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रूप अजय, राजेंद्र प्रधान और रेव. एस.पी. राठौर का चयन किया गया।

समिति के अनुसार, सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन मसीही समाज की एकजुटता, आपसी विश्वास और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई।