जिले की तीन रेत खदानों के लिए 21 अक्टूबर से ई-नीलामी

कुदमुरा, चारपारा और भिलाईखुर्द की रेत खदानों के उत्खनन पट्टे होंगे आवंटित

कोरबा। खनिज शाखा, जिला कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 के अंतर्गत चतुर्थ चरण में जिले की तीन रेत खदानों के उत्खनन पट्टे के आवंटन के लिए इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) आयोजित की जाएगी।

इसके तहत ग्राम कुदमुरा, तहसील भैसमा, ग्राम चारपारा, तहसील दर्री तथा ग्राम भिलाईखुर्द, तहसील कोरबा स्थित रेत खदानों के उत्खनन पट्टे आवंटित किए जाएंगे। निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले इच्छुक बोलीदार इस इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी में भाग ले सकेंगे।

27 अक्टूबर तक बोली में भाग लेने का मौका

ई-नीलामी में बोली प्रारंभ करने की तिथि 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे निर्धारित की गई है। वहीं बोली में भाग लेने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक रहेगी।

इच्छुक बोलीदार नीलामी में भाग लेने तथा खदानों के आवंटन से संबंधित नियम, शर्तों एवं अन्य विस्तृत जानकारी एमएसटीसी के आधिकारिक पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिले की वेबसाइट, छत्तीसगढ़ खनिज विभाग की वेबसाइट तथा कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), कोरबा के साथ संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत भवन के सूचना पटल से भी जानकारी ली जा सकती है।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7587350731 पर संपर्क किया जा सकता है।