सामूहिक गायन में शामिल हुए विद्यार्थी,अभिभावक और नागरिक; छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में हुआ आयोजन
कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुसमुंडा में 25 सितंबर को ठीक सुबह 11 बजे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह पदों का सामूहिक गायन किया गया। हजारों कंठों से एक साथ राष्ट्रगीत की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजीनियर गंगा उदय, विशिष्ट अतिथि शासकीय विद्यालय कुसमुंडा के प्राचार्य लक्ष्मीकांत साहू एवं बीएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता रमेश कुमार राठौर ने की।
कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार मिश्रा के साथ विद्यालय के प्राचार्य चिंतामणी कौशिक, कार्यवाह हर्षवर्धन शर्मा, श्रवण कुमार यादव, रामेश्वर सोनी, जितेंद्र नाहक, प्रधानपाठक डी.डी. साहू, सुनीता पाटले, संतोष राठौर सहित सरस्वती ज्ञान मंदिर के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर शहीद गोपाल फिरतू विद्यालय के प्राचार्य श्री साहू, महिला मंडल की मातृशक्ति, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
आयोजकों के अनुसार, विद्या भारती द्वारा छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में एक साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजकों ने बताया कि एक समय में पांच लाख से अधिक लोगों की सहभागिता के साथ हुए इस सामूहिक आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















