कोरबा। शासकीय पॉलिटेक्निक कोरबा में सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए संस्था स्तर की काउंसिलिंग के माध्यम से शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश का अंतिम अवसर उपलब्ध है। प्रथम वर्ष एवं लेटरल एंट्री की रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 सितंबर की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संस्था में प्रथम वर्ष में पीपीटी के माध्यम से प्रवेश के लिए कुल 41 सीटें रिक्त हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन की 23, इंस्ट्रुमेंटेशन की 17 तथा इलेक्ट्रिकल की 1 सीट शामिल है। वहीं लेटरल एंट्री के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन की 22 सीटें रिक्त हैं। इस प्रकार कुल 63 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
6 सितंबर तक पंजीयन
संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 3 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है, जो 6 सितंबर की रात 11.59 बजे तक जारी रहेगी। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। बिना ऑनलाइन आवेदन के संस्था स्तर की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ जा सकेगा।
7 सितंबर को मेरिट सूची
प्राप्त आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 7 सितंबर को शाम 5 बजे तक जारी की जाएगी। संस्था ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि प्रवेश के इस अंतिम अवसर का लाभ उठाया जा सके।
प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनों में भी संस्था प्रवेश संबंधी कार्यों के लिए खुली रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















