कोरबा।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में 04 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले की सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम, कम्पोजिट शॉप, एफएल-3, एफएल-3(क) सहित समस्त अहाता पूर्णतः बंद रहेंगी।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धार्मिक पर्व की गरिमा को देखते हुए कहीं भी अवैध शराब की बिक्री न हो, इसकी सख्त निगरानी की जाए। संबंधित अधिकारियों को इस दौरान विशेष गश्त और चेकिंग के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे शुष्क दिवस का पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाना या आबकारी विभाग को दें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















