कोरबा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन द्वारा नव नियुक्त प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, सहसंयोजक एवं प्रकोष्ठ प्रभारियों की घोषणा की गई है।
इसमें कोरबा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर तथा प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य जोगेश लांबा को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठन द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद जोगेश लांबा के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में उनके अनुभव और सक्रियता का सम्मान बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर जोगेश लांबा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि दिए गए दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
लांबा के पास संगठनात्मक कार्यों का लंबा अनुभव है।
भाजपा में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके लांबा को अब झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















