लखन की पहल: कोरबा शहर की सड़कों का 17 करोड़ से डामरीकरण होगा, बारिश के बाद शुरू होंगे कार्य

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक लखन लाल देवांगन के प्रयासों से नगर की सड़कों के नए सिरे से डामरीकरण के लिए 17.5 करोड़ की राशि जिला खनिज संस्थान न्यास मद से नवीन स्वीकृति प्राप्त हुई है।

कोरबा नगर के समुचित विकास के लिए संकल्पित मंत्री श्री देवांगन द्वारा शहर के सभी प्रमुख मार्गों के डामरीकरण के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा मंत्री के प्रस्ताव पर 13 सड़कों के डामरीकरण के लिए राशि स्वीकृति आदेश जारी कर दी गई है।

13 सड़कों के लिए स्वीकृत राशि

1 वार्ड 12 सोनालिया ब्रिज से तुलसी मार्ग-मुरारका गली-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग ₹87.75 लाख
2 वार्ड 14 शारदा विहार फाटक से टीपी नगर फाटक ₹40 लाख
3 परिवहन नगर डीडीएम रोड-लालू राम कॉलोनी-मेन रोड-बस स्टैंड ₹1.64 करोड़
4 वार्ड 3 सोनालिया ब्रिज से तुलसी नगर बायपास रोड ₹1.99 करोड़
5 सुभाष चौक से सब स्टेशन तक ₹97.80 लाख
6 वार्ड 24 नेहरू नगर आंतरिक सड़क ₹55 लाख
7 वार्ड 32 पोड़ीबहार चर्च से लकी बिग बॉस्केट मोड़ तक ₹1.65 करोड़
8  कलेक्ट्रेट ATM से बैगिनडभार आंगनबाड़ी तक ₹66.18 लाख
9 वार्ड 38 लालघाट चेक पोस्ट से रिश्दाचौक तक BT रोड ₹1.20 करोड़
10 वार्ड 39-40 रिश्दा चौक से गायत्री मंदिर तक GT रोड ₹1.80 करोड़
11 वार्ड 58 सरदार पटेल नगर (आवासीय क्षेत्र) ₹1.50 करोड़
12 वार्ड 58 सरदार पटेल नगर (व्यावसायिक क्षेत्र) ₹1.45 करोड़
13 वार्ड 64 प्रेम नगर मुख्य मार्ग से कपटमुड़ा डीपरा बस्ती ₹1.38 करोड़
14 वार्ड 9 इमली डुग्गू बस्ती से खदान रोड तक CC रोड डिवाइडर ₹1.74 करोड़

6 मार्गों के लिए 7.12 करोड़ के टेंडर जारी

मंत्री श्री देवांगन के प्रयास से शहर के प्रमुख 6 मार्गों के लिए 7.12 करोड़ की राशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बारिश के बाद इन मार्गों का डामरीकरण कार्य प्रारंभ होगा।

इन 6 मार्गों में शामिल:

सोनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड फाटक-अंडर ब्रिज रोड पावर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैंड-अंडर ब्रिज रोड
जैन चौक से घंटाघर चौक
घंटाघर चौक से कोसाबाडी चौक
वार्ड 66 : सुराग अक्षर बस्ती-पीतांबर घर से बलगी खदान मार्ग
वार्ड 31 : दुर्गा पंडाल से ब्लू बर्ड स्कूल / ब्लू वर्ल्ड स्कूल से जलागार-डॉ. अरोरा गली-सिसोदिया-बंचोरी गली

“शहर के सभी मुख्य मार्गों एवं उपनगरीय क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के साथ-साथ वार्डों की आंतरिक सड़कों के डामरीकरण के लिए जिला खनिज न्यास मद से राशि की स्वीकृति आदेश जारी हो चुकी है। कुछ और सड़कों के लिए राशि कुछ दिनों में प्राप्त हो जाएगी। मानसून सीज़न खत्म होने के बाद सभी स्वीकृत सड़कों का डामरीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।”

शहर के 13 प्रमुख मार्गों को बेहतर एवं सुगम बनाना।

वार्डों की आंतरिक सड़कों को मजबूत करना।

जिला खनिज न्यास के माध्यम से स्थानीय विकास को गति देना।

बारिश के बाद सड़क निर्माण से स्थायी समाधान सुनिश्चित करना।