देवपहरी में फोटो शूट के दौरान तीन दोस्त फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हसदेव का उफान और बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, वीडियो कॉल पर जुटी रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ- गोताखोर मौके पर

कोरबा।सोमवार से हो रही मूसलाधार बारिश से हसदेव नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसी बीच देवपहरी जलप्रपात में तीन युवक पानी के बीच बने टापू पर फंस गए।

बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण रेस्क्यू टीम को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा, तेज धारा और लगातार बारिश के कारण अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया है, जबकि तीनों युवक छतरी में शरण लिए सहमी निगाहों से राहत का इंतज़ार कर रहे हैं।

कौन हैं फंसे युवक?

· धनेश्वर सारथी
· घनश्याम महंत
· सूरज सारथी

तीनों मित्र गुरमा श्यांग के निवासी हैं और सतरेंगा घूमने गए थे, जहाँ से वे देवपहरी पहुँचे थे।

कैसे फंसे तीनों दोस्त?

बताया गया कि तीनों दोस्त सतरेंगा में फोटो खींचने के बाद देवपहरी जलप्रपात पहुँचे। वहाँ फोटो खींचने के बाद जैसे ही वे वापस लौटने लगे, अचानक पानी का बहाव इतना तेज़ हो गया कि उनके लिए वापस जाना संभव नहीं रहा। पानी ने उनके चारों तरफ से रास्ते बंद कर दिए और वे बीच में बने छोटे से टापू पर फंस गए। फिलहाल वहाँ बनी छतरी में शरण लिए हैं।

वीडियो कॉल से रेस्क्यू टीम से संपर्क

रेस्क्यू टीम वीडियो कॉल के ज़रिए फंसे युवकों से लगातार संपर्क में है।
युवकों ने बताया कि चारों तरफ अंधेरा है, सिर्फ टॉर्च की रोशनी से कुछ दिखाई दे रहा है।
टीम ने उन्हें ढांढस बँधाते हुए हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी है।
युवकों से पूछा गया कि क्या उनके पास गर्म कपड़े हैं — लेकिन उनके पास सिर्फ रेनकोट ही है, जो पर्याप्त नहीं है।
रेस्क्यू टीम ने युवकों को सलाह दी कि यदि पानी और बढ़ा, तो खुद को खंभे से बाँध लें, ताकि बहाव में न बहें।

रेस्क्यू टीम की ओर से बड़े प्रयासरेस्क्यू टीम टॉर्च की रोशनी और वीडियो कॉल के ज़रिए लोकेशन ट्रेस कर रही है।
· ✅ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच चुकी है।
· ✅ गोताखोरों और थाना लेमरू-घटकेसर पुलिस को भी तत्काल रवाना किया गया है।
· ✅ कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि रीस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और किसी भी कीमत पर तीनों को सुरक्षित निकाला जाएगा।

रेस्क्यू टीम टॉर्च की रोशनी और वीडियो कॉल के ज़रिए लोकेशन ट्रेस कर रही है।
एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच चुकी है।
गोताखोरों और थाना लेमरू-घटकेसर पुलिस को भी तत्काल रवाना किया गया है।
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि रीस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और किसी भी कीमत पर तीनों को सुरक्षित निकाला जाएगा।

प्रशासन की जनता से अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि:

“तेज़ बारिश के दौरान जलप्रपात, नदी या नालों के पास न जाएँ। जलस्तर किसी भी समय अचानक बढ़ सकता है, जो जानलेवा हो सकता है।”