सावन तरंग में बिखरी हरियाली और उत्साह, ज्योति तोमर बनीं सावन क्वीन

कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल के आयोजन में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

कोरबा।कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति द्वारा कपिलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में ‘सावन तरंग’ उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। सावन की हरियाली, पारंपरिक परिधान और गीत-संगीत के बीच महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में ज्योति तोमर को सावन क्वीन का गौरव मिला। वहीं रीना सिंह को सावन क्वीन तथा रानी देवांगन को सावन सुंदरी चुना गया।

कार्यक्रम में सावन झूला, नृत्य, कविता पाठ, सावन गीत, चटपटे व्यंजन, विभिन्न मनोरंजक गेम्स, कैटवॉक और सरप्राइज गिफ्ट जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।

महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण भी किया गया।

नृत्य और कविता में दिखी प्रतिभा
नृत्य प्रतियोगिता में मीनू त्रिवेदी, गुड़िया तिवारी और उषा अग्रवाल विजेता रहीं। आउटस्टैंडिंग श्रेणी में सुनीता नेहरा, सुधा शर्मा और उषा अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

कविता पाठ में जानकी, सुमन मिश्रा और रश्मि त्रिपाठी ने पुरस्कार हासिल किए।

सर्वश्रेष्ठ ड्रेस के लिए सुमन राठौर, ममता गुर्जर, सीता सोनी और अंजू सिंह को सम्मानित किया गया। विभिन्न गेम्स में अलका गुप्ता प्रथम रहीं। होजी प्रतियोगिता में शैलेंदु पांडे, सोना दुबे, कंचन पांडे, अंशु सोनी और रानू सोनी को पुरस्कृत किया गया। कैटवॉक में चयनित टॉप-10 प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

छत्तीसगढ़ी नृत्य रहा विशेष आकर्षण
कार्यक्रम में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी सामूहिक नृत्य ने विशेष आकर्षण बिखेरा। आयोजन के दौरान वरिष्ठ नागरिक मथुरा चंद्र, सावित्री द्विवेदी एवं मंजू यादव का सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर समिति की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें सुधा शर्मा को अध्यक्ष, सीता सोनी को सचिव तथा सोना दुबे को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन समिति की संस्थापक सुधा झा ने किया। आयोजन में सुजाता साहू, शालू चौधरी, अनीता श्रीवास, अंबिका श्रीवास, प्रमिला, अंजू सिंह, सुमन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।