कोरबा।बालगोपाल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति, पुराना बस स्टैंड कोरबा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से पुराना बस स्टैंड परिसर में शुरू होगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव को खास बनाने के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में भव्य डीजे सेटअप, राधा-कृष्ण झांकी, शिव-पार्वती अघोरी झांकी, बाहुबली हनुमान, गोरिल्ला-भालू-पांडा शो, कर्मा नृत्य, ड्रोन से पुष्पवर्षा और स्टेज शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
जन्माष्टमी उत्सव में जुटेंगे जनप्रतिनिधि
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा अति विशिष्ट अतिथि सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत शामिल होंगी। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व मंत्री विकास महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेंद्र देवांगन, टामेश अग्रवाल, विधायक फूल सिंह राठिया, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढ़ी, कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेंद्र प्रताप जायसवाल तथा विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष अमरजीत सिंह सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी रहेगी।
समिति के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोक संस्कृति और मनोरंजन का भी संगम होगा। मटका फोड़ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के पहुंचने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















