शोक: राजू मकवाना को पत्नी शोक, आज शाम होगी अंत्येष्टि

कोरबा। कोरबा के तुलसी मार्ग (गांजा गली) निवासी एवं गुजराती समाज के वरिष्ठ सदस्य विनोद “राजू भाई” मकवाना की धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रिकाबेन मकवाना (58 वर्ष) का गुरुवार, 30 जुलाई को निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों, गुजराती समाज एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

स्वर्गीय चंद्रिकाबेन अपने पीछे पुत्री स्वाति नीरवि हिंगू, पुत्र आकाश मकवाना, भतीजे उमेश मकवाना सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य उमेश मकवाना की चाची थीं।

उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे गांजा गली स्थित निज निवास से निकलेगी। इसके बाद मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

स्वर्गीय चंद्रिकाबेन मकवाना के निधन पर सामाजिक, पत्रकारिता एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।