बिलासपुर और रायपुर में केक काटकर दी शुभकामनाएं
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा का जन्मदिवस पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर और राजधानी रायपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।
बिलासपुर में आयोजित समारोह में संगठन के सदस्यों ने केक काटकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। वहीं राजधानी रायपुर में प्रदेश प्रभारी प्रेम पाठक के मार्गदर्शन में महासंघ की जिला इकाई द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पदाधिकारियों ने एकजुट होकर केक काटा, मिठाई वितरित की और जन्मदिन का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम में रायपुर जिला अध्यक्ष दानसिंह देवांगन, उपाध्यक्ष संतोष साहू, अनुज कुमार नारद, दिनेश सिन्हा एवं शुभम राव चव्हाण, महासचिव आचार्य पवन राम, कोषाध्यक्ष श्रवण यदु, संगठन सचिव उर्वी मेश्राम एवं महक नानवानी, संयुक्त सचिव आशीष उइके, हिमांशु पटेल, सत्यम गौतम एवं अच्युत तिवारी सहित कार्यकारिणी सदस्य रोहित बागड़े, अभय भिवगड़े और कल्याणी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा के नेतृत्व में महासंघ पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। सभी पदाधिकारियों ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कामना की।
कार्यक्रम का समापन प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ हुआ। संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में महासंघ भविष्य में भी पत्रकार हितों के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

