कोरबा-रायपुर, रायपुर-कोरबा सहित गेवरा रोड और बिलासपुर रूट की कई मेमू सेवाएं रहेंगी प्रभावित, यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी लेने की अपील
कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल अंतर्गत भाटापारा-हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किए जाने के कारण 18 और 19 जुलाई 2026 को कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कोरबा और गेवरा रोड से चलने वाली ट्रेनों सहित कुल 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) तथा रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204) का संचालन 18 और 19 जुलाई को पूरी तरह रद्द रहेगा।
इसके अलावा बिलासपुर, गेवरा रोड और रायपुर के बीच चलने वाली कई मेमू ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होगा।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
19 जुलाई – 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू
19 जुलाई – 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
19 जुलाई – 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू
18 एवं 19 जुलाई – 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
18 एवं 19 जुलाई – 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
18 एवं 19 जुलाई – 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
18 जुलाई – 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू
19 जुलाई – 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू
इसके अतिरिक्त 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 18 एवं 19 जुलाई को बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी तथा गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
वहीं 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त होगी और बिलासपुर से गोंदिया के बीच संचालित नहीं होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

