डिप्लोमा, लैटरल एंट्री और कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन जारी, जुलाई अंत से शुरू होंगे नए बैच
कोरबा। भारत सरकार के अधीन संचालित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट), गोपालपुर, कोरबा में विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
संस्थान में डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी तथा डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी जैसे एआईसीटीई एवं एनबीए से मान्यता प्राप्त तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।
वहीं 12वीं (विज्ञान) अथवा आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए लैटरल एंट्री की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से वे सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेकर मात्र दो वर्ष में अपना डिप्लोमा पूरा कर सकते हैं।
संस्थान के संचालक ने बताया कि सिपेट कोरबा में विभिन्न अल्पकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए भी प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना तथा एसईसीएल द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नए बैच जुलाई के अंतिम सप्ताह एवं अगस्त के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ किए जाएंगे।
संस्थान ने तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

