कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, महिला थाना और पसान थाना प्रभारी बदले

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किया तबादला आदेश, ASI और प्रधान आरक्षकों का भी हुआ स्थानांतरण

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए थाना प्रभारियों, सहायक उप निरीक्षकों (ASI) और प्रधान आरक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भावना खंडारे को रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनके स्थान पर कोतवाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) रश्मि थॉमस को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार पसान थाना प्रभारी एएसआई चंद्रपाल खांडे को हटाकर निरीक्षक सुरेंद्र राम यादव को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। चंद्रपाल खांडे को सिविल लाइन थाना रामपुर में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा एएसआई घनश्याम सिंह राजपूत का तबादला सिविल लाइन थाना रामपुर से कुसमुंडा थाना किया गया है।

वहीं प्रधान आरक्षक धनंजय तिवारी को सिविल लाइन थाना रामपुर से पाली थाना भेजा गया है, जबकि पाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक नरेंद्र लहरे को सिविल लाइन थाना रामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस तबादला आदेश को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, प्रशासनिक मजबूती और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।