कोरबा। देशभर में NEET परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। वर्षों की मेहनत और तैयारी के बीच आए इस फैसले से कई छात्रों का आत्मविश्वास प्रभावित हुआ है। ऐसे समय में Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba ने छात्रों के समर्थन में विशेष पहल की घोषणा की है।
संस्थान ने RE-NEET 2026 की तैयारी के लिए 15 मई से निशुल्क क्लासेस और फ्री टेस्ट सीरीज शुरू करने का निर्णय लिया है। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि आर्थिक या मानसिक दबाव के कारण किसी भी छात्र की तैयारी प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस कठिन समय में छात्रों को केवल एक नई और मजबूत शुरुआत की जरूरत है तथा PW कोरबा हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा। इस पहल के तहत छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तैयारी, नियमित टेस्ट सीरीज, डाउट सपोर्ट, अनुशासित अध्ययन वातावरण और अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
संस्थान ने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं में कई विद्यार्थियों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं जेईई और नीट परीक्षा में भी छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
संस्थान का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि कोरबा और आसपास के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।
संस्थान ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती और यह समय हार मानने का नहीं, बल्कि दोबारा पूरी ताकत से तैयारी में जुटने का है।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7880189142 पर संपर्क किया जा सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
