कोरबा। सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ उन्हें नई संभावनाओं से भी जोड़ रहा है। इसी क्रम में ग्राम जेंजरा निवासी कृषक प्रकाश सिंह गोंड को कृषि कार्य के लिए 2 एचपी क्षमता का मोटर पंप प्रदान किया गया।
धनरास में आयोजित शिविर में मोटर पंप मिलने से किसान प्रकाश सिंह गोंड को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे खेती कार्य में आसानी आने के साथ उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
किसान ने बताया कि पहले सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से खेती प्रभावित होती थी, लेकिन अब उन्हें खेती को और बेहतर ढंग से करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने शासन की इस पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं किसानों को वास्तविक राहत देने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मददगार साबित हो रही हैं। ग्रामीणों ने भी इसे किसानों के हित में सकारात्मक पहल बताया ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
