कोरबा।शहर के उभरते और भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र एमजेएम हॉस्पिटल ने एक बार फिर अपनी क्लिनिकल दक्षता और एडवांस मेडिकल मैनेजमेंट का परिचय देते हुए एक अत्यंत जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
अस्पताल की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम जिसमें अनुभवी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. दुर्गा बड़केरे, जनरल सर्जन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और क्रिटिकल केयर यूनिट शामिल रही ने एक महिला मरीज की बच्चेदानी में विकसित लगभग 2.2 से 2.5 किलोग्राम वजनी और 25 सेंटीमीटर से अधिक आकार के विशाल Uterine Fibroid को सुरक्षित रूप से निकालकर मरीज को नई जिंदगी दी है।
लंबे समय से पेट में असामान्य सूजन, भारीपन, दर्द और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं से जूझ रही मरीज के लिए यह सर्जरी जीवनरक्षक साबित हुई।
इस तरह के बड़े और वास्कुलर ट्यूमर की सर्जरी चिकित्सा दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इसमें हाई-रिस्क ब्लीडिंग, ऑर्गन प्रेशर और इंट्रा-ऑपरेटिव कॉम्प्लिकेशन की संभावना रहती है। बावजूद इसके, एमजेएम हॉस्पिटल की टीम ने प्री-ऑपरेटिव असेसमेंट, हाई-एंड इमेजिंग, सटीक सर्जिकल प्लानिंग और एडवांस मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।
ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है और वह तेजी से रिकवरी कर रही है, जो अस्पताल की कुशल क्रिटिकल केयर सपोर्ट का प्रमाण है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि एमजेएम हॉस्पिटल में न केवल इस तरह की जटिल सर्जरी, बल्कि सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज और जांच शहर में सबसे किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाती है। यही कारण है कि लगातार मरीजों का विश्वास इस संस्थान की ओर बढ़ रहा है और लोगों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम हो रही है।
अस्पताल के संचालक डॉ. प्रिंस जैन (MD Medicine) के नेतृत्व में यहां लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उनकी पेशेंट-फर्स्ट अप्रोच, क्लिनिकल एक्सीलेंस और आधुनिक हेल्थकेयर विजन ने एमजेएम हॉस्पिटल को कोरबा और आसपास के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बना दिया है।
एमजेएम हॉस्पिटल उन्नत इलाज, अनुभवी डॉक्टर और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र, जहां हर मरीज की सेहत सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
