कोरबा। भूलसीडीह क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक अनियंत्रित कार रेलवे फाटक तोड़ते हुए सीधे रेलवे ट्रैक पर जा घुसी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और बंद रेलवे फाटक को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गई। गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को ट्रैक से हटाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने मिलकर वाहन को रेलवे लाइन से हटाया, जिससे संभावित खतरा टल गया।
सूचना मिलने पर रेलवे विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई। स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
