शिवाय हॉस्पिटल का सीएसईबी से करार, बोर्ड कर्मियों व परिवार को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

कोरबा।शहर के मरीजों के लिए शिवाय हॉस्पिटल ने बड़ा कदम उठाया है। उसने छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (सीएसईबी) के साथ अनुबंध किया है।

इस समझौते के बाद अब बोर्ड के कर्मचारियों और उनके परिवारों का इलाज इसी अस्पताल में किया जाएगा, जिससे उन्हें कैशलेस और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। अस्पताल में पहले से ही आधुनिक उपकरण, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

इसी क्रम में अस्पताल ने मेट्रो सिटी की तर्ज पर इकोकार्डियोग्राफी (डब्ल्यूडीडी-इको) की सुविधा भी शुरू कर दी है। इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से हृदय संबंधी बीमारियों की सटीक और त्वरित जांच संभव हो गई है। अब मरीजों को हार्ट जांच के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. डीके मित्तल ने बताया कि डब्ल्यूडीडी-इको एक पूरी तरह सुरक्षित और दर्द रहित जांच प्रक्रिया है, जिससे हृदय की कार्यप्रणाली, वाल्व की स्थिति और ब्लड फ्लो की जानकारी आसानी से प्राप्त होती है।

इससे बीमारियों का शुरुआती चरण में ही पता चल जाता है और समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है।

शिवाय हॉस्पिटल की यह पहल कोरबा के मरीजों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखी जा रही है।