कोरबा। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जिले में आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से यह ऐतिहासिक अधिनियम लाया गया था, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया।


कांग्रेस ने हमेशा मातृशक्ति का अपमान किया : संजू देवी राजपूत
नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाला था, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर मातृशक्ति के अधिकारों को छीनने का प्रयास किया।
कांग्रेस का महिला विरोधी चरित्र उजागर : ऋतु चौरसिया
भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए यह विधेयक पेश किया था, लेकिन कांग्रेस ने अपने महिला विरोधी चरित्र को उजागर किया।
महिलाओं के अधिकार छीनने का प्रयास : नरेंद्र देवांगन
वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। आज महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा सहित हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, जबकि कांग्रेस महिलाओं के आगे बढ़ने से परेशान है।
मातृशक्ति में नाराजगी : प्रीति स्वर्णकार
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों के रवैये से देश की मातृशक्ति आहत है। भाजपा सरकार महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनुसूईया राठौर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोंटी पटेल, तुषार साहू सहित जिले के 24 मंडलों से आए महिला मोर्चा एवं भाजयुमो पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
